10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस द्वारा बड़े सरकार / छोटे सरकार पर अवैध रुप से रह रहे व्यक्तियों की चैकिंग

जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बड़े सरकार/छोटे सरकार पर अवैध रुप से रह रहे व्यक्तियों की चैकिंग की गयी ।

आज दिनाँक 13.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार अवैध रोहिंग्याओं तथा गैर राज्यों और बांग्लादेशियों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बड़े सरकार/छोटे सरकार पर बाहर से/गैर जनपद/गैर राज्यों से आकर अवैध रुप से निवास कर रहे बांग्लादेशी व्यक्तियों की पहचान हेतु विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया तथा उनकी आईडी एवं पहचान पत्र चैक किये गये,इस दौरान अवैध रुप से निवास कर रहे बिना आईडी प्रूफ व्यक्तियों को उनके गन्तव्यों को भेजा गया तथा हिदायत दी गई । इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री सुरेश पाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रजनीश कुमार उपाध्याय,प्रभारी एलआईयू,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली/सिविल लाइंस,थाना प्रभारी महिला थाना तथा अन्य अधि0गण/कर्म0गण मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस