10:14 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

मूसाझाग पुलिस द्वारा लूट में वांछित मुठभेड में गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से लूट का माल 6200/- रुपये एवं एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा हुए बरामद।

सादर अवगत कराना है कि दिनाँक 05.12.2025 थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटना कारित करने तथा दिनांक 06.12.2025 को थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत छीना-झपटी की घटना कारित की गई थी इस सम्बन्ध में थाना मूसाझाग पर मु0अ0सं0 278/2025 धारा 309(4) बीएनएस तथा थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 327/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किये गये। उपरोक्त अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों में से प्रकाश में आये अभियुक्त उमेश उर्फ छोटा पुत्र सरनाम निवासी मिर्जापुर थाना कैण्ट जनपद बरेली को दिनांक 12.12.2025 की रात्रि को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा मुठभेड में ग्राम गुलडिया से गिरफ्तार किया गया है। व दो अन्य साथी मौके से फरार हो गये। *मुठभेड में दाहिने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये 6200/- रुपये तथा 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद व घटना में प्रयुक्त स्पलेन्डर मोटर साइकिल बरामद हुई।* अभियुक्त उमेश उर्फ छोटे उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी लूट व गैंगस्टर व अन्य अभियोग पंजीकृत हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

सोशल मीडिया सेल
जनपद बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस