बदांयू 11 दिसंबर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली के दौरे पर हैं। उनकी सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बदायूं से 1000 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। एसएसपी ने रवानगी से पहले सभी जवानों को ब्रीफ किया, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।
सीएम की सुरक्षा में यह रहेंगे तैनात।
– 6 एएसपी, 15 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 सब-इंस्पेक्टर, 820 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 120 महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं।
– पीएसी और जिला पुलिस की टीमें भी लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही हैं।
– शहर को एक कंट्रोल ज़ोन में रखा गया है, और हर कदम पर पुलिस की निगरानी है।
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3:05 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
– वह सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।
– विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे ।।।
अमन वार्ष्णेय बिल्सी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
