।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अनाथ बच्चों के साथ काटा केक व किया रात्रि भोज।
दिनांक 07/12/2025 को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा एक नये अंदाज़ मे दिखे। उन्होंने चेयरमैन फात्मा रज़ा को अपने साथ लेकर एस के इंटर कॉलेज की फील्ड के पास बने अनाथ आश्रम मे अनाथ बच्चों के साथ शाम बितायी।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों के साथ केक काटा तथा सभी के साथ रात्रिभोज किया तथा अनाथ बच्चो के साथ समय बिताया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अनाथ आश्रम के सभी बच्चों को जूते, पैंट, सर्दियों के लिए जर्सी दी तथा जाड़ों के मौसम के दृष्टीकोण से बच्चों को गद्दे व कम्बल उपलब्ध कराये।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि यह अनाथ बच्चों के साथ बितायी गई शाम मेरे लिए यादगार रहेगी। बच्चों के साथ रहकर कई बार भाबुक हुए लेकिन इनके साथ बिताये गए पल से दिल को बहुत सुकून मिला। शहर के धनवान लोगो को अनाथ आश्रम के बच्चों कि मदद को आगे आना चाहिए। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा का यह अंदाज़ स्थानीय लोगो को बहुत पसंद आया मौक़े पर लोगों की भीड़ लग गई।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
