बिसौली। ग्राम रमपुरिया के श्री हनुमान जी मंदिर में शिव परिवार का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ई. मनोज चौधरी एवं उमेश पाल सिंह ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और आचार्य प्रभु गुरुजी पीठाधीश्वर शिव शक्तिपीठ बरेली व आचार्य प्रभु ने देवी देवताओं का पूजन कराया। इस अवसर पर ई. मनोज चौधरी, शिवानी चौधरी, उमेश पाल सिंह, बृजेश देवी, अमन चौधरी, दक्ष चौधरी, आर्यन, प्रतिष्ठा चौधरी, विनीत चौधरी, वंशिका, सलोनी, रि. एसडीएम कुलदेव सिंह, एन.ए. इंटर कालेज के प्रवक्ता हेमेंद्र चौधरी, जाट सभा के महासचिव महिपाल सिंह, साहनपुर के प्रधान शिवकुमार पाराशरी, पुसगवां के प्रधान रमेश चौधरी, ठेकेदार लालाराम, पंकज शर्मा, अवनीश यादव, फौजी अवनेश कुमार, फौजी कमल सिंह, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
