बदायूं। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर की प्रेरणा से संचालित योग कक्षा द्वारा विगत कई वर्षों से निर्धन व जरूरतमंद लोगों को सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी पूर्व परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समिति के पदाधिकारियों ने शहर के छ: सडक़ा क्षेत्र में कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरित किए।
समिति सदस्यों ने बताया कि समाजसेवा पतंजलि योग समिति का मुख्य उद्देश्य है और हर वर्ष सर्दी में गरीब परिवारों तक गर्म कपड़े पहुंचाए जाते हैं। इसके साथ ही समिति द्वारा समय-समय पर अन्य जनहितकारी व सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
इस मौके पर भीमसेन सागर, डा. बीके मिश्रा, डा. जुगल किशोर, सुरेंद्र सिंह, सूरज भान, मुकेश सारस्वत, पुष्पेंद्र यादव, महेश यादव, संजीव चौहान, महेंद्र पाल सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा, सतीश चंद्र सिंह, योगेंद्र पाल, राजकुमार सिंह, दिनेश रजक, पुरुषोत्तम सिंह, मदनलाल पाल, वीरेंद्र कुमार व त्रिवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
