8:23 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। अग्निवीर शिवम यादव का नौली हरनाथपुर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

बिसौली। किसान का बेटा अपनी ट्रेनिंग पूरी कर अग्निवीर बनकर अपने गांव नौली हरनाथपुर लौटा। जब किसान का बेटा फौजी बनकर सैनिक की वर्दी में गांव लौटा तो लोगों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ उसका स्वागत किया। संघर्ष से सफलता तक की यह कहानी बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव नौली हरनाथपुर निवासी अभय सिंह यादव के बड़े बेटे शिवम यादव की है। जहां एक किसान के बेटे शिवम यादव ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा में पास होकर नागपुर फिजिकल अकादमी में तैयारी कर कठिन ट्रेनिंग के बाद यह सफलता हासिल की है। ट्रेनिंग के बाद जब वह अपने घर वापस लौटा तो परिवार व गांव के लोगों ने फूल मालाओं से लादकर उसका भव्य स्वागत किया। मां ने तिलक लगाकर आरती उतारी। घर पहुंचकर उसने अपने पिता और बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के प्रति शिवम यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.