11:33 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

एसडीएम राशि कृष्णा एवं सीओ सुनील कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने गांव में अवैध रूप से डीजे एवं लाउडस्पीकर बहुत तेज आवाज से बजाने को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा एवं सीओ सुनील कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शादी विवाह से लेकर घरों में होने वाले छोटे-छोटे आयोजन में भी तेज आवाज से डीजे व लाउड स्पीकर बजाया जाता है। इसके लिए अनुमति लेने की सहमत भी कोई नहीं उठाना चाहता है। इससे होने वाली ध्वनि प्रदूषण लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। दिन भर काम की थकान होने के बाद तेज आवाज में रात भर लाउड स्पीकर बजाने से लोग पूरी नींद सो नहीं पाते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर उच्च न्यायालय के सख्त निर्देश के बाद भी सार्वजनिक स्थलों पर बिना अनुमति खुलेआम डीजे लाउड स्पीकर बजाया जा रहा है। लेकिन इस और से जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। सीओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि लाउडस्पीकर एवं डीजे की अनुमति आयोजकों द्वारा संबंधित तहसील से ली जाती है। उन्होंने कहा बिना अनुमति कहीं भी लाउडस्पीकर नहीं बजेगा। इस दौरान पूर्व प्रधान शब्बीर अहमद, मुकीम खान, अय्यूब खान, जुबेर अली, निसार अहमद, इसारुद्दीन, फारुक खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस