12:27 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

आईएमएस गाज़ियाबाद की “चाणक्य – प्रबंधन अनुकरण खेल” प्रतियोगिता में एचपी इंस्टिट्यूट बदायूं के सबसे कम आयु वाले छात्रों की धमाकेदार सफलता

आईएमएस गाज़ियाबाद की “चाणक्य – प्रबंधन अनुकरण खेल” प्रतियोगिता में एचपी इंस्टिट्यूट बदायूं के सबसे कम आयु वाले छात्रों की धमाकेदार सफलता

बदायूं। आईएमएस गाज़ियाबाद द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “चाणक्य – प्रबंधन अनुकरण खेल” प्रतियोगिता में एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हाइयर एजुकेशन, बदायूं के सबसे कम आयु वाले छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 10 टीमों में स्थान हासिल किया। करीब 150 प्रतिभागियों के बीच हुए इस कठिन मुकाबले में छात्रों ने अपनी समझदारी, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे सभी निर्णायक प्रभावित हुए।

संस्थान के मेधावी छात्र यथार्थ पटेल, अनिकेत गुप्ता, अनुभव गुप्ता और यश प्रताप सिंह ने प्रबंधन से जुड़े जटिल परिस्थितियों में रणनीतिक सोच, टीमवर्क और समस्या-समाधान की उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने जिस परिपक्वता और सामूहिक नेतृत्व का प्रदर्शन किया, वह उनके उज्ज्वल भविष्य और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक दिशा को दर्शाता है।

संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हाइयर एजुकेशन सदैव छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रशिक्षण और वास्तविक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रबंध निदेशक श्री रजत पटेल ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्य डॉ. रतिका चावला ने छात्रों के परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे संस्थान के लिए प्रेरणादायक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस