11:32 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

संदिग्ध औषधियों के 02 नमूनें संग्रहीत

, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश के अनुपालन के क्रम में सुपकोफ-ट सिरप 100 एमएल (कोडाइन युक्त) की जाँच हेतु आज दिनांक 02.12.2025 को मेसर्स चान्द मेडिकल स्टोर, मोहशमपुर, बिलहत, बदायूँ पर छापामार कार्यवाही हेतु पहुँचे। मेडिकल स्टोर के काउण्टर पर एक व्यक्ति औषधियों का विक्रय करते पाया गया। पूछने पर उसने अपना नाम मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी मोहशमपुर, बिलहत, बदायूँ 243634 बताया एवं स्वंय को औषधि विक्रय प्रतिष्ठान का स्वामी बताया। मेसर्स चान्द मेडिकल स्टोर पर गहन निरीक्षण कर सुपकोफ-ट सिरप 100 एमएल के क्रय-विक्रय बीजकों की जाँच की गयी। मेसर्स चान्द मेडिकल स्टोर द्वारा मेसर्स बदायूँ फार्मा, स्टेशन रोड पुरना बस स्टैण्ड, नियर एस०के० इन्टर कॉलेज, बदायूँ से इनवाइस नं० ए004263 दिनांक 05.12.2024 को सुपकोफ-ट सिरप के 12 पीस जिसका बैच नं0-तभू0285 है, तथा इनवाइस नं0 ए005177 दिनांक 04.02.2025 को सुपकोफ-ट सिरप के 13 पीस जिसका बैच नं0-एलपीएस-सी2411089 है, क्रय किये गये थे। वर्तमान में सुपकोफ-ट सिरप 100 एमएल का स्टॉक शून्य है। मौके पर विक्रय बिल नहीं दिखा पाये। गहन निरीक्षण उपरान्त सन्देह के आधार पर संदिग्ध औषधियों के 02 नमूनें संग्रहीत कर राजकीय प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरान्त विधिक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस