आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय कस्बा में एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने की खबर मिली है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक किसान दिनेश ( 38 ) पुत्र तोताराम की बीते मंगलवार की रात के समय संदिग्ध मौत हो गई ।
इस अनहोनी घटना की जानकारी मिलते ही मृतक दिनेश के परिवार में कोहराम मच गया ।
मृतक दिनेश की पत्नी कृष्णा समेत तीन छोटे बच्चे बेटा अर्जुन (14 वर्ष ) व बेटी रानी ( 10 वर्ष ) व सृष्टि ( 4 वर्ष ) का रो रो कर बुरा हाल है ।
फिलहाल पुलिस ने मृतक दिनेश के पिता तोताराम की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है ।
यह जानकारी आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com