11:32 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की सिद्धि जैन बनी पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक एवं बेस्ट एयर फोर्स कैडेट स्वर्ण पदक विजेता

उझानी बदांयू 30 नवंबर।

आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 149 वें सत्र के दीक्षांत समारोह पर सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

सिद्धि जैन नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक निखिल जैन की बेटी है, माता तृप्ति जैन भी नगर के प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका है।

सिद्धि जैन अपने अध्ययनरत जीवन में हमेशा से होनहार ही रही । 10वीं cbse की परीक्षा में सिद्धि जैन ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। वहीं 12वीं की परीक्षा में अपने विद्यालय एपीएस इंटरनेशनल स्कूल को टॉप किया। उसके बाद सिद्धि ने जेईई मेन्स की परीक्षा 99.32 परसेंटाइल से उत्तीर्ण कर NIT इलाहाबाद में स्थान प्राप्त किया।

लेकिन सिद्धि जैन का मन कुछ अद्वितीय करने का ही रहा। इसी बीच राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं के लिए मात्र 19 स्थान के लिए आवेदन किया। सिद्धि ने पहले ही प्रयास में nda की परीक्षा पास की, परंतु इंटरव्यू में इन्हें सफलता नहीं मिली।
होनहार सिद्धि ने हार नहीं मानी, द्वितीय प्रयास में सिद्धि ने nda, खडकवासला में पूरे भारत में उन 18 लड़कियों में दिसम्बर 2022 में स्थान मिला।
3 वर्ष की कठिन तपस्या के पश्चात सिद्धि जैन को आज पहली महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सिद्धि ने यह उपलब्धि 149 course के पास आउट 327 कैडेट्स को हराकर प्राप्त की।

इसके अलावा सिद्धि जैन को 28 नवम्बर की Regional ऑफिसर परेड में बेस्ट एयर फोर्स कैडेट के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सिद्धि जैन को नौ सेना प्रमुख दिनेश के त्रिपाठी के साथ उनकी टेबल पर रात्रि भोज का भी सम्मान दिया गया। वह रशियन language की कोर्स टॉपर भी बनी।

सिद्धी जैन की सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है, परिचित व नाते-रिश्तेदार उन्हें मोबाइल के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वह अपनी इस अद्वितीय सफलता का श्रेय अपने गुरु जनों एवं माता पिता को देती हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस