7:03 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन को भेजा जेल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव फकीराबाद में 22 नवंबर को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई। जिसमें पीड़ित पिता की ओर से पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शुक्रवार को पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है।
सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बरेली जिले के थाना भमौरा क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी महेश साहू ने अपनी पुत्री शिखा की मौत के बाद फकीराबाद निवासी दामाद पुष्पेंद्र साहू समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बिल्सी नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास पति पुष्पेंद्र , सास जसोदा और ससुर ब्रजेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.