बदांयू में दिन-दहाड़े तीन सोने की चेन लेकर भाग गया ग्राहक वना युवक।
बदांयू 28 नवंबर।
बदायूं में एक सर्राफा दुकान से तीन सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर आए युवक ने दुकानदार के कांउटर पर रखी तीन चेन उठाकर भाग गया।
वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बदांयू के हलवाई चौक स्थित जुगल किशोर प्रहलादी लाल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने सोने की चेन दिखाने को कहा।
दुकानदार ने जैसे ही चेन दिखाई, युवक उसमें से तीन चेन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
