महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रशासनिक अधिकारी विमल कुमार के निर्देशानुसार ‘रेड क्रॉस’ संस्था के सहयोग से ‘मैजिक शो’ का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा से आए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ‘जादूगर राजेश भारती’ ने बच्चों को अनेक प्रकार से अपने जादू के करतब दिखाये। जिसे देखकर बच्चे भी आश्चर्यचकित रह गए एवं अध्यापकगण भी आश्चर्य में पड़ गए। तत्पश्चात जादूगर ने बताया कि जादू हाथों की सफाई है कोई जादू नहीं है इस प्रकार बच्चों का जादू के माध्यम से मनोरंजन हुआ एवं सभी ने जादूगर का तालियों से सम्मान किया। अंत में जादूगर ने सभी बच्चों को बताया कि हमें किसी भी दस्तावेज को बिना पड़े हस्ताक्षर कर नहीं करने चाहिए तथा साथ ही उन्होंने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा हेतु जल बचाने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि जल ही जीवन है। इसी के साथ उन्होंने सभी बच्चों को मोबाइल का अधिक प्रयोग न करने की सलाह दी और कहा कि मोबाइल का अधिक प्रयोग हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
