3:32 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

सिद्धपुर में सहकारी समिति का शुभारंभ,किसानों को मिली सौगात

बिल्सी। अंबियापुर विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत वैन के ग्राम सिद्धपुर चित्रसेन में मंगलवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड का शुभारंभ किया गया। समिति की ओर से शुरू किए गए इस केंद्र पर किसानों को सदस्य बनाकर डीएपी खाद का वितरण किया गया। समिति संचालित होने से क्षेत्र के किसानों को अब खाद व अन्य कृषि संसाधन स्थानीय स्तर पर ही सहज उपलब्ध हो सकेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से शुरू की गई है, जिससे किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े और समय पर आवश्यक सामग्री मिल सके। किसानों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान किसानों में खाद वितरण को लेकर उत्साह देखा गया और ग्रामीणों ने समिति की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर सभापति नेत्रपाल शाक्य, सचिव सुरेंद्र शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल देव शाक्य, महेंद्र पाल शाक्य, दिनेश शाक्य, इंद्रपाल सिंह, सोहनपाल सिंह, उदयराज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस