बिल्सी। बीती 10 नवंबर की शाम सहसवान के निकट हुए सड़क हादसे में घायल हुए ग्राम गुधनी के दूसरे युवक ने भी इलाज के दौरान सोमवार की शाम दम तोड़ दिया। इससे पहले उसका साथी भी इसी हादसे में जिंदगी की जंग हार चुका है। दो युवकों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी अकिल (30) पुत्र अनवार और इलियास पुत्र पुत्तन बीती 10 नवंबर को अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए सहसवान गए थे। बताया जाता है कि लौटते समय सालिग नगला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलियास ने दो दिन बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं अखिल की हालत भी लगातार नाजुक बनी रही और सोमवार की शाम उसने भी उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। अकिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मंगलवार की दोपहर अकिल का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com