4:35 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू शेखूपुर विधानसभा में निर्वाचन नामावली गहन पुनरीक्षण अभियान में सुस्ती,106 कर्मचारियों के वेतन पर रोक, नोटिस

बदांयू 24 नवंबर।

मा० भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर चलाये जा रहे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-115, बदायूँ व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-116, शेखूपुर में अभी तक 5 प्रतिशत से कम गणना प्रपत्र डिजिटाइड करने वाली 34 आंगनबाड़ी, 26 रोजगार सेवक, 23 शिक्षामित्र, 19 अनुदेशक, 4 सहायक अध्यापकों का वेतन/मानदेय रोका गया

एसडीएम/ ने उनके विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि यदि दो दिवस के भीतर प्रगति में सुधार न हुआ तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32, भारतीय न्याय संहिता(BNS) पूर्ववर्ती IPC एवं विमागीय नियमों में वर्णित व्यवस्था के अंतर्गत उनके विरुद्ध संबंधित पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस