।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी एफआईआर, पुलिस ने लगाई फायनल रिपोर्ट।
बिल्सी बदांयू 24 नवंबर।
बदायूं के थाना बिल्सी में 3 महीने पहले एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। बिल्सी पुलिस को जांच में हत्या के ठोस सबूत नहीं मिले और न ही कोई स्पष्ट मकसद सामने आया। पुलिस ने एफआर लगा दी है।
यह मामला बिल्सी थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां नरेशपाल नामक व्यक्ति की 6 अगस्त 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। नरेशपाल की बेटी सोनी ने आरोप लगाया था कि उनके ताऊ सुरेंद्र सिंह ने पिता की संपत्ति हड़पने के लिए धीमा जहर दिया था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 सितंबर 2025 को थाना पुलिस को आरोपी पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था।
पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसलिए पुलिस ने फायनल रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत कर दी।
अमन वार्ष्णेय
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
