2:41 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

छात्राओं की पानी की बोतल में मिली पेशाब,04 गिरफ़्तार

बदायूं । थाना उसहैत क्षेत्रान्तर्गत श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेण्ड्री स्कूल में गैर समुदाय के छात्रों द्वारा छात्राओं की पानी पीने की बोतल में पेशाब भरकर बैग में रखने पर अभियोग पंजीकृत कर प्रकाश में आये 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एंव अपर पुलिस अधीक्षक बदायूँ के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व मे जनपद में अपराध की रोकधाम व अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत थाना उसहैत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/2025 धारा 196/296/272/352 BNS से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तगण 1. इशरत उम्र पुत्र शहादत निवासी वार्ड नं0 07 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ 2. मो0 अहमद पुत्र वहीदुल्ला निवासी वार्ड 0 नं 02 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ 3. साबिर अली पुत्र बन्ने निवासी वार्ड नं0 08 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ 4.शराफत पुत्र नबाव अली निवासी वार्ड नं0 10 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ को गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
घटना का विवरण – दिनाँक 22.11.2025 को वादी शिवसेवक द्वारा थाना उसहैत पर लिखित तहरीर दी गयी कि श्रीमती चमेली देवी हायर सेकेण्ड्री स्कूल में तीन गैरसमुदायों के छात्रों द्वारा हिन्दु छात्राओं की पानी पीने की बोतल में पेशाब भरकर उनके बैग में रख दी गई । इस सम्बन्ध में थाना उसहैत पुलिस द्वारा दिनाँक 22.11.2025 को वादी शिवसेवक की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 256/25 धारा 196/296/272/352 बीएनएस बनाम 03 अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. इशरत उम्र पुत्र शहादत निवासी वार्ड नं0 07 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ
2. मो0 अहमद पुत्र वहीदुल्ला निवासी वार्ड 0 नं 02 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ
3. साबिर अली पुत्र बन्ने निवासी वार्ड नं0 08 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ
4.शराफत पुत्र नबाव अली निवासी वार्ड नं0 10 कस्बा व थाना उसहैत जनपद बदायूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस