2:44 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी अज्ञात वाहन से टकराई दो बाइक, तीन घायल

बिल्सी !

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक का पेट फट गया है और सिर में भी गहरी चोटें आई हैं।
घायलों को तत्काल बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅ अनिल कुमार गुप्ता ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों में अलीगढ़ जनपद निवासी गौरव और वीरपाल शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस