उझानी बदायूँ 16 नवंबर।
कछला के मुख्य चौराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही महिला को चैकिंग का झांसा देकर सोने के कुंडल और पैंडिल उतरवा कर चंपत हो गये ठग।
कासगंज जनपद के सोरों थानान्तर्गत नहर बरसुआ निवासी कमला देवी पत्नी नरेशपाल किसी दावत में शामिल होने उझानी क्षेत्र के अढ़ौली गांव जाने के लिए कछला चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहीं थी। तभी अचानक दो अजनबी लोग महिला के पास आये और चैकिंग की बात करते हुये महिला के सोने के कुंडल और सोने का पैंडल उतरवा लिया।
और यह कहते हुये एक लिफाफा महिला के बैग में रख दिया कि इसको बाद में निकाल लेना। जब काफी देर तक कोई चैकिंग नहीं हुई तो महिला ने बैग से वह रूमाल में बंधा हुआ लिफाफा निकाल कर देखा तो उसमें केवल कागज की रद्दी निकली तब महिला अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।
सूचना पर कछला चौकी पुलिस चौराहे पर पहुंची तब तक ठग अपना हाथ साफ कर फरार हो चुके थे। पुलिस कर्मी महिला को चौकी ले गये और तहरीर लेकर कार्यवाही की बात कही जिसके बाद महिला तहरीर देकर अपने गंतव्य पर चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
