जांच में इफको समेत 03 ब्रांड की खाद नकली निकली, सैंपल फेल,होगी कानूनी कार्रवाई बदायूं । बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूनपुर गांव में
मैसर्स एग्री क्लीनिक एंड एग्री जंक्शन केंद्र पर पकडे गए उर्वरक के नमने जांच में फेल हो गए हैं। इन नमनो में इफ्को ब्रांड की खाद भी नकली पाई गई है। कृषि विभाग के अधिकारियों को सैंपलिंग रिपोर्ट मिल गई है
जिसे अब पुलिस को सौंपा जाएगा ताकि मामले में आगे
की काननी कार्रवाई की जा सके। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि पिछले महीने इस द्रकान पर छापेमारी के दौरान कल 16 नमने लिए गए थे। इनमें 15 उर्वरक से संबंधित थे और एक बीज का नमूना था। इन नमूनों को जांच के लिए वाराणसी और मेरठ की प्रयोगशालाओं में भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के अनसार, उर्वरकों के तीन नमने फेल हुए हैं। इनमें इफ्को ब्रांड के नाम से बनारई जा रही डीएपी आईपीएल कंपनी के नाम से बनाया गया एमओपी (म्यूरेट ऑफ पोटाश) और एक माइक्रो न्यूट्रिएंट का नमूना शामिल है।
बीज के नमने की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चकी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
