4:56 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी सर्राफ की दुकान से दिनदहाड़े सोने के टाप्स, सुईधागा चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

उझानी सर्राफ की दुकान से दिनदहाड़े सोने के टाप्स, सुईधागा चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद।

एक जोड़ी टाप्स 19500 के खरीदे, एक जोड़ी टाप्स, सुई धागा महिला व युवक पर चोरी का आरोप।


उझानी बदांयू 15 नवंबर।

नगर के कछला रोड़ स्थित जय जयराम सत्यभान सर्राफ के यहां आज दोपहर जेवरात खरीदने आऐ एक महिला व युवक ने सोने के एक जोड़ी टाप्स व सुई धागा को चोरी कर निकल गये। सर्राफ ने बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र के साथ ही कैमरे की फुटेज भी सोंपी है।

फर्म के स्वामी श्री नारायण गंज निवासी अर्पण अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को सोंपे शिकायती पत्र में लिखा है कि आज दोपहर 11 बजे उनकी दुकान पर एक महिला व एक युवक आऐ व सोने के टाप्स, कुंडल, सुई धागा खरीदने को कहा।

अर्पण ने बताया कि कई जोड़ी टाप्स व कुंडल दिखाऐ, एक जोड़ी हल्के टाप्स 19500 के खरीदे, पेमेंट भी कर दिया।

उनके जाने के बाद जब टाप्स को गिना गया तो एक जोड़ी भारी वजन के टाप्स कम रहे, वही सोने के सुई धागा भी गायब थे। अर्पण अग्रवाल ने बताया कि काफी देर दोनों की खोजबीन की मगर पता नहीं चला। सर्राफ ने दोनों पर लगभग एक लाख कीमत का सोना चोरी करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित सर्राफ ने कोतवाली पुलिस के एसएसआई शिवकुमार मलिक को शिकायती पत्र के साथ सीसीटीवी फुटेज सोंप कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

नगर में इस तरह की यह दूसरी घटना है इससे पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने ओमप्रकाश वर्मा के प्रतिष्ठान से भी इसी तरह सोने के कुंडल दम्पति ने चोरी किए थे,उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सोंपी गई थी मगर पुलिस उन्हें भी नहीं तलाश सकी। ओर तो ओर ओमप्रकाश वर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस