बदायूँ फैशन जगत की बड़ी खबर 📰
बदायूं। युवा मॉडल अमन कपूर ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर “मिस्टर आइकोनिक 2025” का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
यह ख़ास सम्मान उन्हें 9 नवम्बर 2025 को “हैल्लो फैशन स्टोर” के भव्य उद्घाटन समारोह में प्रदान किया गया। यह आयोजन बदायूँ सिटी मॉल में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ, जहाँ शहर के कई जाने-माने चेहरे और मॉडल्स उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक ऋतुराज खुसरिया ने मंच का शानदार संचालन और आयोजन किया। वहीं स्टोर के मालिक दानिश भाई ने बताया कि “हैल्लो फैशन स्टोर” बदायूँ के युवाओं को फैशन की नई पहचान देने जा रहा है, जहाँ ट्रेंडी और स्टाइलिश परिधानों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।
समारोह में फैशन, संगीत और ग्लैमर का जबरदस्त संगम देखने को मिला। दर्शकों ने अमन कपूर की प्रस्तुति पर जमकर तालियाँ बजाईं।
बदायूँ के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब स्थानीय टैलेंट ने शहर का नाम ऊँचा किया।इस मौके पर अंजर निशु,अभिनव,शिप्रा,प्राची,फैज़ान मौजद रहे।
शकील बख्शी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
