बिसौली। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण “एसआईआर” का बूथ स्तर पर गणना प्रपत्र वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 नवंबर तक गणना प्रपत्र शतप्रतिशत वितरित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की गणना प्रपत्र वितरण के समय बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है उनको ऐप पर दर्ज जरूर करते रहें। एसडीएम राशि कृष्णा ने निर्देशित किया की एसआईआर के दौरान किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com