बिसौली। बुधवार को नगर पालिका ने अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम द्वारा भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी देते हुए कुछ दुकानदारों को बिना जुर्माना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। नगर पालिका द्वारा अस्थाई अभियान चलाए जाने से दुकानदारों फल, ठेले लगा रहे लोगों में खलबली मच गई। एम – एफ हाईवे पर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क पर तख्त, शेड, रहड़िया और अन्य सामान रखकर कब्जा कर रखा था। जिससे आवागमन में बाधा आ रही थी। नगर पालिका के अभियान की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। पालिका की टीम ने पहले चेतावनी जारी की जिसके बाद अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। जनता की सुविधा यातायात और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक थी। इस दौरान लिपिक राजीव कुमार, अवनेश, हरिज्ञान, रमेश गौतम, राजेश, शोएब सैफी, अजय बाबू, विक्रम, शिवम, खेमकरन, सजीउर्रहमान आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com