मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए अंर्तविद्यालयी वॉलीबॉल मैच के प्रथम चरण का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षा-12 (अ) एवं (ब) के बीच हुए मैच में कक्षा-12 (अ) ने बाजी मारी। इसके अतिरिक्त कक्षा-12 (ब) एवं (स) के मध्य हुए मैच में कक्षा-12 (स) ने जीत अपने नाम दर्ज की। इस प्रतियोगिता के फाइनल चरण में कक्षा-12 (अ) एवं (स) के मध्य मैच का आयोजन 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर विद्यालय में किया जायेगा। इस मैच का आयोजन खेल प्रशिक्षक श्रीमान ललित सिंह बजेठा के निर्देशन में किया गया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने विद्यर्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने हेतु अभिप्रेरित किया साथ ही यह भी बताया कि इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को खेल मंच प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ किया जो कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक सिद्ध होगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
