बिसौली। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा फेडरेशन “फाइव” के वार्षिक अधिवेशन में जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने अनेकों पुरस्कार जीत कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 के वार्षिक अधिवेशन में जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि ने बेस्ट मेडिकल कैंप, बेस्ट ब्लड डोनेशन कैंप, जायंट्स सेवा सप्ताह, समर कैंप, नए ग्रुप का प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त किए। पुरस्कारों को प्राप्त करके ग्रुप की सदस्यों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जॉयट्स वेलफेयर फाउंडेशन के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी एवं वर्तमान अध्यक्ष फेडरेशन 5 डॉक्टर उमेश अग्रवाल के द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किए गए। यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने कहा की वर्ष पर्यंत महिला समृद्धि ने सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था उसी का परिणाम यह पुरस्कार हैं। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने कहा कि ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग के कारण ही यह पुरस्कार संभव हो सके। प्रशासनिक निदेशक आंचल वार्ष्णेय ने कहा कि भविष्य में भी महिला समृद्धि इसी तरह से बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करती रहेगी। इस अवसर पर अंजलि अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, डॉक्टर स्वाति रंजन गुप्ता, पिंकी वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com