मदर एथीना स्कूल की रोबोटिक्स प्रयोगशाला में विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा-4 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों हेतु रोबोटिक्स प्रयोगशाला में विविध प्रकार के मॉडल बनाने हेतु एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षावार समूह में विद्यार्थियों ने ग्रिपर क्रेन, पुली क्रेन, प्री-व्हील बेस एवं सिंपल क्रेन मशीन बनाकर चलाकर दिखाए। इन प्रतिभागियों में जिस समूह के द्वारा बनाया गया मॉडल पूर्णतः सही एवं चलने में समर्थ था, उसी समूह को विजेता घोषित किया गया। विद्यार्थी इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बहुत ही उत्साहित एवं आनंदित थे।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों हेतु आज के युग में तकनीक और नवाचार ही प्रगति की आधारशिला हैं। विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोधात्मक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता तथा भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ इसमें भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
