आसफपुर – स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के आदर्श गांव संग्रामपुर में प्रशिक्षु अधिकारियों ने नीति आयोग के सभी पैरामीटर्स पर प्रगति कार्यों का अध्ययन किया ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारी जगदीप ,प्रशांत धाकड़ , केशव गर्ग , सौरभ सिंह , राम लखन गुर्जर व हरि पालवे ने ग्राम संग्राम पुर में नीति आयोग के सभी आवश्यक बिंदुओं पर प्रगति कार्य समीक्षा का अध्ययन किया ।
इस दौरान आर्दश ग्राम पंचायत संग्राम पुर में स्थानीय पंचायत भवन ,प्राथमिक विद्यालय , आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कई संस्थानों पर पहुंचकर विकास कार्यों की प्रगति का अध्ययन किया ।
इस अवसर पर उच्च अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ गर्भवती लाभार्थी महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम किया गया , महिला समूह संगठन से भी विषयक विस्तृत चर्चा की ।
इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला , ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , सचिव विनेश कुमार , बी एम एम अरुण कुमार , वीरेश कुमार , राजेश कुमार , गजेन्द्र पाल सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सुख गंगवार , बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ , मुख्य सेविका विमला देवी , कृषि विभाग के अधिकारी ए डी ओ एग्रीकल्चर सोनू कुमार , राहुल कुमार , पंचायत सहायक रहवर जमाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्री मसूदा बेगम , शवा , राबिया , मेहराब , ग्राम प्रधान शहरोज नवी , शिक्षामित्र फुरकान अहमद , रोजगार सेवक परमवीर , प्रधानाध्यापक निजाकत हुसैन , सफाई कर्मी बबलू , नन्हूं मौर्य आदि ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की ।
यह जानकारी खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने दी ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com