तेज रफ्तार पिकप का एक्सल टूटने से पिकप खाई में गिरी , चार युवक चोटिल
आसफपुर – तेज रफ्तार से आ रही पिकप गाड़ी का अचानक एक्सल टूट गया जिससे गाड़ी गहरी पलटकर गहरी खाई में जा गिरी ।
गाड़ी में सवार एक ही परिवार के चार लोग चोटिल हो गए ।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इमरजेंसी एंबुलेंस चालक ने चारों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया ।
बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार रामौतार ( 37 ) , अशोक ( 35) , महेंद्र ( 30 ) व अंकित ( 25 ) पुत्रगण स्वर्गीय जबर सिंह संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के निवासी बताए जा रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि पिकअप सवार एक ही परिवार के चारों लोग गूलर के पत्ते तोड़कर बेचने का काम करते थे ।
यह घटना थाना फैजगंज वेहटा क्षेत्र के गांव राज टिकोली के पास आसफपुर बिलारी मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे घटित हुई ।
यह जानकारी पीड़ित परिवार के लोगों ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com