उघैती (बदायूं) क्षेत्र गांव रियोनाई में 1008 कुंडीय महायज्ञ का रविवार से शुभारंभ हो गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।1008 महायज्ञ में स्थानीय श्रद्धालुओं सहित बंगाल, पंजाब, हरियाणा, सहित कई प्रांतों से पहुंचकर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और हवन में आहुतिया देकर पूण्य लाभ कमाया।1008 महायज्ञ का शुभारंभ प्रात 9 बजे से शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक अनवरत जारी रहा।यज्ञ समिति के स्वामी दिव्यनन्दन योगी राज महाराज ने बताया 1008 महायज्ञ 9 नवम्बर से 11 नवम्बर तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।इस दौरान इस मौके पर आचार्य मुनीष नारायण शास्त्री,गिरीश चंद्र शास्त्री, विद्यानंद मिश्रा, गिरीश चंद्र शास्त्री, विपिन कुमार, रामबाबू सिंह,नेमपाल, मोहित कुमार, राजेंद्र सिंह, झाझन सिंह,गौतम शंखधारा,शिवम प्रताप, अमन महेश्वरी, कौशल गुप्ता,राजीव गुप्ता, नबी रजा सैफी,कुलदीप तोमर ,सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com