12:42 pm Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता

भाजपा की विजय यात्रा का आधार बूथ कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता, और उसकी पहचान उसका बूथ :- राजीव कुमार गुप्ता

सहसवान :- सहसवान विधानसभा में माहेश्वरी होस्टल सभागार में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आयोजित विधानसभा कार्यशाला में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधानसभा संयोजक अनुज माहेश्वरी ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। बूथ ही भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी है, और मतदाता पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हम हर मतदाता तक पहुँच बनाकर संगठन को और अधिक सशक्त कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसके बूथ पर कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की जीवंत कड़ी है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान हमारे बूथों को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने का अवसर है।

विधानसभा संयोजक अनुज माहेश्वरी ने कहा कि यह अभियान जनता से जुड़ने का सबसे बड़ा अवसर है। हमें पूरे समर्पण और जिम्मेदारी से अपने बूथ के मतदाता सूची सुधार कार्य में भागीदारी निभानी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसके बूथ पर एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

कार्यशाला में अभियान संयोजक शैलेन्द्र शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अनुराग दीक्षित, मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, वीरपाल सिंह यादव, राजीव शर्मा, परमवीर शाक्य,ललतेश ठाकुर, शक्तिकेंद्र संयोजक तथा BLA-2 सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस