2:05 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसोली – भटपुरा में बंधक मिला गोवंश, पुलिस ने बंधनमुक्त किया

बिसौली में बंधक मिला गौवंश, वध के लिए बांधने का संदेह

बिसौली। बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक गोवंश बंधक हालत में मिला है। पशु प्रेमियों ने गोवंश को वध के लिए
बांधे जाने का संदेह जताया है। इस मामले में पुलिस पर
ढिलाई बरतने का आरोप लगा है, जिसके बाद पीएफए
अध्यक्ष ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है।
यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के भटपुरा गांव की है।
पीएफए अध्यक्ष द्वारा भेजी गई शिकायत के अनुसार 7 नवंबर की शाम करीब 7 बजे गांव के श्मशान घाट मे एक गोवंश बंधा हआ पाया गया। गोवंश के पैर बंधे होने के कारण पशुू प्रेमियों को संदेह हआ कि उसे वध के
उद्वेश्य से बांधा गया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंची और गोवंश को बंधनमूक्त कराया। हालांकि, पुलिस दूसरे दिन तक यह पता नहीं लगा पार्ड कि गोवंश को किसने बांधा था। दूसरी ओर, पीएफए अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है
और एसएसपी से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। बिसौली के एसएचओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि गोवंश को
शरारती तत्वों ने बांधा होगा। उन्होंने ‘तस्करों द्वारा गोवंश
को बांधने जैसी किसी घटना से इनकार किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.