मदर एथीना स्कूल में सी0बी0एस0ई0 एवं उ0प्र0 शासन द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के अंतर्गत बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यार्थियों को उस गीत के इतिहास एवं देशभक्ति से संबंधित महत्त्व की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा प्रार्थना-सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन भी किया गया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने देश से संबंधित जानकारी प्रदान कर उनमें विविध प्रकार से देशभक्ति अथवा राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत किया जा सकता है। अतएव देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत ऐतिहासिक राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
