11:19 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उघैती – वन्देमातरम गीत के बारे में बच्चों को किया जागरूक

उघैती बदायूं।।- सरवस्ती शिशु मंदिर शरह बरौलिया में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम” गीत के 150 साल पूरे होने पर एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत आज छात्र-छात्राओं ने वन्देमातरम गीत का विद्यालय परिसर में सामूहिक गायन किया गया। विद्यालय के सरंक्षक पण्डित श्याम पाल पाठक ने बच्चों को बताया यह गीत बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा लिखा गया था और इसे 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया।
स्कूल के प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज,राष्ट्रीय गीत,राष्ट्रगान आदि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर व्यवस्थापक सर्वेश पाठक फौजी,वृजेश शंखधार जी,सेठ मनोहर लाल गुप्ता जी,अनिल आचार्य जी,मनीष शर्मा,ओमकुमार शर्मा,अवनीश सिंह,विनोद वाजपेयी रश्मि खुशी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.