3:32 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने बहेड़ी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ‘हॉकी प्रतियोगिता’ में फाइनल में जीत दर्ज की।

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बदायूँ के बहेड़ी स्टेडियम में भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय ‘हॉकी प्रतियोगिता’ में प्रतिभाग किया गया। जिसमें कि जिले से स्टेडियम की टीम, ओलंपिक एसोसिएशन की टीम व अन्य टीमों के साथ मदर एथीना स्कूल की हॉकी की टीम ने मुकाबला किया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जीत अपने नाम दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि हम अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों एवं अन्य शारीरिक तथा मानसिक प्रतियोगिताओं में विद्यालयी स्तर पर तथा विद्यालय के बाहर प्रतिभाग कराने का अवसर प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं। ऐसे अवसरों के माध्यम से उनमें अपने भीतर छिपी प्रतिभा को जानने व उसमें अपना भविष्य उज्ज्वल करने का मौका भी मिलता रहता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस