3:32 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – जीआरपी दरोगा ने युवक को बेवजह चांटा मारा, हंगामा

उझानी बदांयू 5 नवंबर।

उझानी रेलवे स्टेशन पर बीती रात हंगामा हो गया, बताते हैं कि नगर के सर्राफा कारोबारी प्रखर अग्रवाल को प्लेटफार्म टिकट होने के बाद भी दरोगा उमेश यादव ने गाली-गलौज करते हुए चांटा मार दिया। इससे काफी देर हंगामा होता रहा।

प्रखर ने बताया कि वह बीती रात खाना खाकर दोस्त के साथ टहलने रेलवे स्टेशन गया उसने प्लेटफार्म टिकट भी लिया ओर बेंच पर बैठ गया। इतने में दरोगा उमेश यादव एक यात्री से झगड़ने लगा। प्रखर वहां पहुंचा तो दरोगा ने प्रखर के साथ बदतमीजी की व चांटा मार दिया।

प्रखर ने इसकी शिकायत कोतवाली आकर पुलिस को दी वहीं रेलवे के शिकायती नंबर पर भी भेज दी बताते हैं कि एसएसपी रेलवे ने जांच मुरादाबाद के सीओ को सोंपी है। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि दरोग़ा शराब के नशे में था। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।

जबकि पूछने पर दरोग़ा ने कहा ना में नशे में था ना चांटा मारा है सब मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस