3:32 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ककोड़ा मेला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण

जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ककोड़ा मेला गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

आज दिनांक 05-11-2025 को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश कुमार राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा गंगा तट पर आयोजित रुहेलखण्ड के मिनी कुंभ के रूप में विख्यात ककोड़ा मेला में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा डियूटीरत समस्त अधि0/कर्म0गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम (ई) – श्री अरूण कुमार, एसडीएम सदर श्री मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस