8:58 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मेला ककोडा – हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का विधायक महेश गुप्ता ने किया उदघाटन

बदांयू 3 नवंबर।

आज मेला ककोड़ा में आयोजित पांच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का उद्धाटन विधायक महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर उनको पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी संतोष सक्सेना द्वारा माननीय विधायक को पुस्तक भेंट की। विधायक गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हार्टफुलनेस का यह शिविर बहुत बड़ी संख्या में आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है और संस्था के स्वयंसेवकों का जन मानस में आध्यात्मिक चेतना हेतु यह पवित्र कार्य सराहनीय है।

जोनल कोआर्डिनेटर अनुज सक्सेना द्वारा बताया कि संस्था की ओर से शिविर का निरंतरता के साथ चौथा वर्ष है। इस शिविर का उद्देश्य मेला में कल्पवास के लिए और गंगा नहाने आने वाले श्रृद्धालुओं को प्राणाहुति के साथ ध्यान के सरल अभ्यास से परिचित कराना है। शिविर में आगरा, मेरठ, मथुरा, बरेली, मैनपुरी, गाजियाबाद आदि जनपदों सहित राजस्थान, उत्तराखंड राज्य से आने वाले प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान का अभ्यास सिखाया जायेगा। मैनपुरी जनपद के जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा द्वारा ध्यान अभ्यास से होने वाले लाभों से अवगत कराया। गाजियाबाद से राकेश चंद्र सक्सेना द्वारा हार्टफुलनेस परंपरा के गुरूओं के बारे में अवगत कराते हुए वर्तमान ग्लोबल गाइड दाजी के जन कल्याण के स्वप्न के बारे में बताया।
शिविर प्रभारी अवनेश्वर सिंह द्वारा सभी उपस्थित गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, रनवीर सिंह, सुरेश पाल, सूरज पाल सिंह विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस