8:58 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों हेतु ‘हिंदी कहानी वाचन’ प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में कक्षा-प्लग्रुप से कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हिंदी कहानी वाचन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था- ‘नैतिक मूल्यों पर आधारित कहानियाँ’ इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बच्चों ने विषय से संबंधित प्रेरक एवं ज्ञानवर्धन कहानियाँ सुनाकर जीवन में आदर्शों एवं नैतिक मूल्यों का परिचय दिया।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में विविध पाठ्य एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़कर अथवा अन्य माध्यमों से ज्ञान अर्जित करने हेतु अभिप्रेरित करती हैं। इसके अलावा विविध विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाते हुए मंच पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आत्मविश्वास तथा वाचन कौशल जैसे गुणों का विकास भी करती हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस