2:41 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

एचजीआईएस में लगे दो दिवसीय ‘गुरु दक्षता शिविर’ का हुआ समापन।

उझानी बदांयू 2 नवंबर।

उझानी के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में 1 व 2 नवम्बर को सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘गुरु दक्षता / इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम’ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला ‘कपैसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ के क्रम में आयोजित की गई थी जो शिक्षकों के लिए एक अत्यंत उपयोगी, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक अनुभव के रूप में साबित हुई।

इसमें शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने, नवीन शैक्षणिक पद्धतियों को समझने व अपनाने एवं विद्यार्थियों के विकास पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चर्चाओं और गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों ने कई नई जानकारियाँ और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किए।
कार्यक्रम का संचालन भूषण त्यागी (प्राचार्य – द ओम पब्लिक स्कूल, चिटसोना (बुलंदशहर) एवं सतीश चंद्र (प्राचार्य – न्यू सत्याम एकेडमी, चंदौसी, संभल) ने कार्यस्थल के प्राचार्य गौरव सिंह पुण्डीर के साथ मिलकर किया। दोनों महानुभावों ने अपने अनुभव, ज्ञान और प्रेरक विचारों से प्रतिभागी शिक्षकगण को समृद्ध किया। विद्यालय को इतने महत्वपूर्ण और सार्थक प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी करने का अवसर प्रदान किया गया, जो शिक्षकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इसके लिए हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल परिवार ने इन महानुभावों और सीबीएसई का सहृदय आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस