बिल्सी। स्थानीय नन्नूमल जैन इंटर कालेज में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जंयती के उपलक्ष्य में छात्राओं की रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस को पहला, रेड हाउस, व्लू हाउस और व्हाइट हाउस संयुक्त रुप से दूसरा स्थान दिया गया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस की शिखा को पहला, ब्लू हाउस की निधि माहेश्वरी और ग्रीन हाउस की रीता को संयुक्त रुप से दूसरा स्थान दिया गया। इससे पहले प्रधानाचार्य डा.राजकमल गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर लवकुमार, विपिन कुमार, सचिन उपाध्याय, पुरुषोत्तम शाक्य, गौरव शर्मा, रीना शर्मा, कविता, पि्रया, ब्रजवाला आदि मौजूद रहे। इधर, भूदेवी वाष्र्णेय इण्टर कॉलेज में भी कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के बीच निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पल्लवी, द्वितीय स्थान शिवांगी तथा तृतीय स्थान आस्था चौहान को दिया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्सावर्धन किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सक्सेना, आरती जैन, सुषमा शर्मा, गीता रानी आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com