12:26 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सांसद खेल महोत्सव- एएस बारियर्स सिरासोल ने भूदेवी वार्ष्णेय बिल्सी को कब्बड्डी में हराया

25 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया शुभारंभ।

उझानी बदांयू 1 नवंबर।

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विधायक हरीश शाक्य,भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी की मोजुदगी में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया।

आज पहले दिन कब्बड्डी मैच का आयोजन किया गया एएस वारियर्स की टीम में सचिन,अमन, टीटू पाल,फेज, सुधीर यादव मुकुल की टीम बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की टीम के खिलाड़ियों में निहाल गुप्ता, प्रशांत, गोविंद, अभिषेक, अतुल, अनूप, मोहित से सजी टीम पर शुरू से भारी नजर आई व 40 के मुकाबले 20 पाइंट से हराया।

इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। व कहा कि खेल छात्र जीवन का अभिन्न अंग है। इस मौके पर ठाकुर योगेश प्रताप सिंह,जिला क्रीडा अधिकारी अमित रिछारिया,रहवर अली, इकबाल अहमद, सुजाता मेहरा,राजन मेंदीरत्ता, किशनचंद्र शर्मा, राहुल शंखधार, मोहित तोमर, एमपी सिंह राजपूत, संदीप सक्सेना,रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस