*एकता पदयात्रा” के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का भव्य आयोजन*
बदायूं,31 अक्टूबर 2025।भारत के लौहपुरुष, स्वतंत्र भारत के एकीकरण के महान शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद बदायूं के सदर विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य जिला स्तरीय “एकता पदयात्रा” (Unity March) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माई भारत बदायूं (My Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला प्रशासन बदायूं संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, एन एस एस, एन सी सी स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने सहभागिता की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय शाक्य रहे, जिन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ माननीय विधायक महेंद्र चंद्र गुप्ता, माननीय विधायक हरीश शाक्य, जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता जी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय शाक्य जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा –
“सरदार वल्लभभाई पटेल केवल राजनीतिक एकीकरण के नेता नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा थे। उन्होंने अपने अद्भुत साहस, अनुशासन और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया। आज उनकी 150वीं जयंती पर हमें पुनः यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत की एकता केवल भूगोल की नहीं बल्कि भावना की एकता है। माई भारत द्वारा आयोजित यह ‘एकता पदयात्रा’ सरदार पटेल के उसी दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है, जहाँ युवा पीढ़ी राष्ट्रनिर्माण का दायित्व संभाल रही है।
“सरदार पटेल ने बिना हिंसा के, केवल अपने नैतिक बल और नेतृत्व से 560 से अधिक रियासतों को भारत में मिलाया। आज के युवा उनके इस नेतृत्व कौशल से प्रेरणा ले सकते हैं कि एकता संवाद और समर्पण से ही संभव है।
साथ ही माननीय महेश चंद्र गुप्ता जी सदर विधायक, माननीय हरीश शाक्य बिल्सी विधायक एवं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर अपने विचार रखें।
माननीय मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महोदय ने एकता पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
एकता पदयात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर भामाशाह चौराहे होते हुए इंदिरा चौक ,बाबूराम मार्केट, चौक ,बदायूं क्लब होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड में समापन हुआ।
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित जन समुदाय को एकता की शपथ दिलाई ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com