12:23 am Tuesday , 28 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस

मदर एथीना स्कूल में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देश की एकता, अखंडता बनाये रखने की शपथ ली गई।
मदर एथीना स्कूल में आज ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर विद्यार्थियों देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के महŸव के बारे में बताने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत एन0सी0सी0 कैडेट्स द्वारा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने हेतु एवं अपने दायित्वों के निर्वह्न की शपथ ली गई। इसके अतिरिक्त ‘रन फॉर यूनिटी’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने दौड़ भी लगाई।
विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि यह अवसर विद्यार्थियों में एकता, अखंडता एवं उसके संरक्षण तथा स्वाभिमान हेतु उनके दायित्वों एवं कर्Ÿाव्यों का बोध कराने हेतु अति महŸवपूर्ण है। अतः ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनमें देशभक्ति की भावना का संचार किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस