बदायूं भारतीय पटेल महासभा व अखिल भारतीय मराठा जागृति मंच के द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सरदार वल्लभभाई पटेल चौक बदायूं पर हर्ष उल्लास से मनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं जयंती कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई युवा नेता पटेल सुशांत सिंह राठौड़ द्वारा भारतीय पटेल महासभा के सभी पदाधिकारी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया इस मौके पर भारतीय पटेल महासभा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
