2:53 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

माहेश्वरी अस्पताल पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया

बिसौली। नगर के माहेश्वरी अस्पताल पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. रोहित कुमार शाक्य द्वारा हार्निया एवं गुर्दे की पथरी के सफल आपरेशन हुए। कैंप में 45 से अधिक बच्चादानी, ओवेरियन सिस्ट, बबासीर, हाइड्रोसील भगंदर एवं गुर्दे की पथरी से संबंधित रोगियों का परीक्षण भी हुआ। वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी ने बताया कि पेट का दर्द कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि पथरी अगर छोटी है तो दवा से निकल सकती है, इसके लिए मरीज को परहेज करना पड़ेगा। श्री माहेश्वरी ने बताया कि अगर किसी को शौच करते समय खून निकलता है और दर्द भी होता है तो यह बवासीर के लक्षण हैं। इस दौरान डा. अंकुश गुप्ता, शहरोज, फरमान, फारुख आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस