> अलापुर पुलिस द्वारा अपहृत मुनीर उर्फ छोटा के 05 अपहरणकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार ।
> गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से एक इनोवा कार, घटना मे प्रयुक्त एक एन्ड्रोइड मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा 12 बोर मय कारतूस बरामद किये गये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा तत्काल अपहर्त को सकुशल शीघ्र – अति शीघ्र बरामदगी करने हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया, जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में अपहर्त की बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी । थाना अलापुर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांश टीम की मदद से अपहर्त के मोबाइल की लोकेशन पता की गई तो लोकेशन मुम्बई महाराष्ट्र का आना पाया गया जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम थाना अलापुर को तत्काल प्रभाव से मुम्बई रवाना किया गया जहाँ अपहर्त को काफी खोजबीन के बाद अपहर्त को दिनांक 24.10.2025 को मुम्बई सेन्ट्रल स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया । अपहर्त को फ्लाईट से पुलिस सुरक्षा मे सकुशल थाना लाया गया नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनो के सुपुर्द किया गया तथा एक टीम अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार भ्रमणशील रही । पतारसी सुरागरसी, इलेक्ट्रानिक्स व सर्विलांश साक्ष्य के आधार पर दौराने विवेचना अभियुक्तगण 1. जुनैद पुत्र मुन्ने खाँ नि0 ग्राम उरौलिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ 2. इब्ने अली उर्फ शाहरूख पुत्र नामे अली नि0 ग्राम मोहम्मदगंज थाना कादरचौक जनपद बदायूँ 3. कैश मोहम्मद पुत्र मुकीम नि0 मोहल्ला वीवी सराय थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ हाल पता हाउस नं0 503 एपी सौरिन बिल्डिंग थाना डोगरी महाराष्ट्र 4. पुष्पक म्हात्रे पुत्र संतोष म्हात्रे नि0 43 ए जबेरी मैन्सन IIND फ्लोर FLAT नं0 8 चौपाटी सी फेस डा0 पुरन्द्रे मार्ग थाना डी0बी0 मार्ग महाराष्ट्र 5. निगार आलम पुत्र अमजद नि0 ग्राम उरौलिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ के नाम प्रकाश मे आये । जिनकी तलाश हेतु टीमे रवाना की गयी तथा उनके मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी गई । आज दिनांक 27.10.2025 को पुलिस टीमों के अथक प्रयास व खोजबीन से उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण उपरोक्त को अलापुर बदायूँ जाने बाले मार्ग पर भट्टे से आगे ककराला की तरफ अमरुद के बाग के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद टोयटा इनोवा गाडी सं0 MH02EU5202, एक अदद एंड्रोइड वीवो मोबाइल व 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद कार0 12 बोर के थाना लाकर शेष आवश्यक कार्यवाही की गयी । बरामदगी व विवेचना के क्रम मे मुकदमा उपरोक्त मे धारा 140(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 140(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3/25 आर्मस एक्ट की बढोतरी की गई । अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. जुनैद पुत्र मुन्ने खाँ नि0 ग्राम उरौलिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ
2. इब्ने अली उर्फ शाहरूख पुत्र नामे अली नि0 ग्राम मोहम्मदगंज थाना कादरचौक जनपद बदायूँ
3. कैश मोहम्मद पुत्र मुकीम नि0 मोहल्ला वीवी सराय थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ हाल पता हाउस नं0 503 एपी सौरिन बिल्डिंग थाना डोगरी महाराष्ट्र
4. पुष्पक म्हात्रे पुत्र संतोष म्हात्रे नि0 43 ए जबेरी मैन्सन IIND फ्लोर FLAT नं0 8 चौपाटी सी फेस डा0 पुरन्द्रे मार्ग थाना डी0बी0 मार्ग महाराष्ट्र
5. निगार आलम पुत्र अमजद नि0 ग्राम उरौलिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ
अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण –
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तगण उपरोक्त में से मुख्य अभियुक्त जुनैद ने पूछने पर बताया कि वह कई सालो से मुम्बई मे रहकर प्राईवेट जाब करता था इसने अपने सगे खालू शमशाद से पैसे ऐठने तथा उसको बदनाम करने के लिए अपहरण की योजना बनाई और अपने साथियों शाहरूख, कैश मोहम्मद, पुष्पक म्हात्रे व निगार आलम के साथ टोयटा इनोवा गाडी नं0 MH02EU5202 से अलापुर आकर अपने फोन से काल करके लकडी खरीदने के बहाने दिनांक 22.10.2025 को समय 17.00 बजे ग्राम बेहटा डम्बर नगर के खेतो मे बुलाया चूँकि शमशाद लकडी खरीदने का काम करता है इस पर शमशाद ने अपने सहयोगी मुनीर उर्फ छोटा (अपहर्त) को खेत पर लकडी देखने के लिए भेज दिया और उसके खेत पर आते ही मैने व मेरे साथियों ने मिलकर मुनीर उर्फ छोटा को जबरदस्ती खींचकर डाल लिया और हम सब लोग उसे लेकर अपनी गाड़ी से मुंबई चले गये। अपने खालू शमशाद से पैसे ऐठने के लिये हमने उनसे पैसों की मांग की और मुनीर के घर पर भी उसके फोन से काल कर हमने पैसों की मांग की थी। पुलिस वालों के द्वारा हमारे घर पर लगातार दबिश देने व मुम्बई में भी पुलिस हम लोगों का पीछा कर रही थी जिस कारण हम मुनीर उर्फ छोटा को मुम्बई सेन्ट्रल के पास छोड़कर भाग गये थे। मुम्बई में भी पुलिस के लगातार पीछा करने के कारण हम लोग छिपने के लिये अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे कि पुलिस ने हम सब लोगों को पकड़ लिया।
अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-
1. एक टोयटा इनोवा गाडी सं0 MH02EU5202
2. घटना मे प्रयुक्त एक एन्ड्रोइड वीवो मोबाइल फोन
3. एक अदद रस्सी व एक अदद सूजा
4. एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 कार0 12 बोर
आपराधिक इतिहास –
आपराधिक इतिहास अभियुक्त जुनैद –
मु0अ0सं0 589/23 धारा 420/34 भादवि थाना ओरीबरा मुम्बई महाराष्ट्र
मु0अ0सं0 620/25 धारा 392/34 भादवि थाना वालीव जनपद बसई बिरार मुम्बई महाराष्ट्र
मु०अ०सं0 329/25 धारा 140(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना अलापुर जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त इब्ने अली उर्फ शाहरूख –
मु०अ०सं0 329/25 धारा 140(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3/25 आर्मस एक्ट थाना अलापुर जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त कैश मोहम्मद –
मु०अ०सं0 329/25 धारा 140(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना अलापुर जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त पुष्पक म्हात्रे –
मु०अ०सं0 329/25 धारा 140(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना अलापुर जनपद बदायूँ
आपराधिक इतिहास अभियुक्त निगार आलम –
मु०अ०सं0 329/25 धारा 140(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस थाना अलापुर जनपद बदायूँ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह थाना अलापुर बदायूँ व उ0नि0 श्री सुमित कुमार चौकी प्रभारी ककराला थाना अलापुर बदायूँ मय टीम
2. निरीक्षक श्री माधो सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी टीम बदायूँ) मय टीम
3. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह (प्रभारी सर्विलाश बदायूँ) मय टीम
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
